?????? ?????//?????? ?? ????? ???????? ??????? ??? ?? ????? ????? ?????

पंचायत चुनाव//मसलिया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी बेखौफ लगाया ठप्पाप्रतिनिधि, मसलियामसलिया प्रखंड के गोलपुर व बेलियाजोड गांव नक्सल प्रभावित हैं. लेकिन पंचायत चुनाव में सुबह से ही इन इलाकों के बूथों में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. गोलपुर व बेलियाजोड़ बूथ टोंगरा थाना क्षेत्र में आता है. यह गांव बीच जंगल के भीतर […]

पंचायत चुनाव//मसलिया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी बेखौफ लगाया ठप्पाप्रतिनिधि, मसलियामसलिया प्रखंड के गोलपुर व बेलियाजोड गांव नक्सल प्रभावित हैं. लेकिन पंचायत चुनाव में सुबह से ही इन इलाकों के बूथों में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. गोलपुर व बेलियाजोड़ बूथ टोंगरा थाना क्षेत्र में आता है. यह गांव बीच जंगल के भीतर है. फिर भी इस बार दोनों गांव के लोग सुबह से ही बूथ पर लाईन लगकर वोट देने के लिए डटे रहे. यहां स्थिति यह रही कि अपराह्न् तीन तक तक वोटरों की कतार लगी रही. समय समाप्त हो जाने के बाद कुछ वोट मत देने से वंचित भी रह गये. मतदान नहीं कर पाने की वजह से कुछ मतदाताओं द्वारा यहां हंगामा भी किया गया. लेकिन पुलिस कर्मियों की तैनाती रहने के चलते ग्रामीण शांत हो गये. इधर गोडमाला बूथ पर भी सुबह सात बजे से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ हुई थी. ……………फोटो- 28 डीएमके/मसलिया1.®गोडमाला बूथ पर महिलाओ की भीड उमडी.2.®गोलपुर नक्शाल प्रभावित क्षेत्र में भी हुई ज्यादा वोटिंग3.®बेलिया?जोड बूथ पर लगी मतदाताओं क ी लाईन—————————————– मसलिया में 72 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदानमसलिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दुसरी बार मसलिया प्रखंड में शांति पूर्ण रूप से मतदान हुआ है. इस बार के पंचायत चुनाव में कहीं से भी अप्रिय घटना होने की खबर नहीं मिली है. पंचायत चुनाव में मसलिया प्रखंड में 72 प्रतिशत मतदान हुआ है. मसलिया के 21 पंचायतों में 84222 मतदाताओं ने 249 बूथों में मतदान किया है. यहां पर जिला परिषद के तीन, पंचायत समिति सदस्य के 25, मुखिया के 21 व वार्ड सदस्य 165 सीटों के लिए मतदान हुआ है. मसलिया के मतदाताओं ने निर्भिक होकर अपना मत इस बार की पंचायत चुनाव में प्रयोग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >