कैम्पस// छात्र हित में विश्वविद्यालय का ताला खोलने की अपील दुमका. स्कमूस्टा के महासचिव डाॅ कलानंद ठाकुर और अध्यक्ष डाॅ विवेकानंद सिंह ने विश्वविद्यालय में की गई तालाबंदी को समाप्त करने की छात्रों से अपील की है. नेताद्वय ने कहा कि तालाबंदी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि इससे छात्र-छात्राओं को ही हानि होती है. उन्होंने तालाबंदी समाप्त करने को लेकर कुलपति से उचित पहल करने का भी आग्रह किया है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में तालाबंदी से जहां कार्यालय के सभी काम बाधित है. वहीं छात्रों को बीए पार्ट थर्ड का अंकपत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण एवं प्रवजन प्रमाण पत्र आदि नहीं मिल पा रहा है. इसका परिणाम यह हो रहा है कि छात्र-छात्राएं एमए, एमएससी व बीएड में नामांकन नहीं करा पा रहे हैं. जबकि कुलपति द्वारा कार्यालय का थोड़ा बहुत कार्य उनके आवासीय कार्यालय से किया जा रहा है. जिससे काफी परेशानी हो रही है.
??????// ????? ??? ??? ????????????? ?? ???? ????? ?? ????
कैम्पस// छात्र हित में विश्वविद्यालय का ताला खोलने की अपील दुमका. स्कमूस्टा के महासचिव डाॅ कलानंद ठाकुर और अध्यक्ष डाॅ विवेकानंद सिंह ने विश्वविद्यालय में की गई तालाबंदी को समाप्त करने की छात्रों से अपील की है. नेताद्वय ने कहा कि तालाबंदी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि इससे छात्र-छात्राओं को ही हानि […]
