??????? ??? 79.08 ????? ?????

कुंडहित में 79.08 फीसदी मतदान कुंडहित. कुंडहित में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड के अमलादही पंचायत के मंहराइडीह बूथ नंबर-93 में 95 फीसदी तथा दलाबड़ गांव के बूथ में 93 फीसदी मतदान हुआ है. उपायुक्त सुरेंद्र कुमार एवं एसपी मनोज कुमार सिंह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते रहे. वहीं […]

कुंडहित में 79.08 फीसदी मतदान कुंडहित. कुंडहित में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड के अमलादही पंचायत के मंहराइडीह बूथ नंबर-93 में 95 फीसदी तथा दलाबड़ गांव के बूथ में 93 फीसदी मतदान हुआ है. उपायुक्त सुरेंद्र कुमार एवं एसपी मनोज कुमार सिंह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते रहे. वहीं डीसी ने बताया कि अमलादही पंचायत के तिलाबाद गांव में दोपहर साढ़े बारह बजे तक 80 फीसदी मतदान हो चुका था. शांतिपूर्ण मतदान के साथ ही कुंडहित प्रखंड में 15 मुखिया, 17 समिति सदस्य, 02 जिप सदस्य तथा 120 वार्ड सदस्य के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >