जामताड़ा नाला व कुंडहित में मतदान आज तैयारी पूरी फोटो : 27 जाम 01,02,03,04,05,14,15प्रतिनिधि, जामताड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू होगा. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है. दूसरे चरण में जामताड़ा, नाला एवं कुंडहित प्रखंड में वोट डाले जायेंगे. जिसमें कुल 526 मतदान भवन में 711 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें अतिसंवेदनशील 135, संवेदनशील 165 तथा सामान्य 226 बूथ बनाये गये हैं. जहां विशेष निगरानी रखी जानी है. मतदान को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी बॉर्डर एरिया को सील कर दिया गया है. चुनाव को लेकर समाहरणालय परिसर में सुबह से ही खूब गहमा गहमी का माहौल रहा. समाहरणालय में पोलिंग पार्टियां ड्यूटी स्थान बूथों की जानकारी प्राप्त कर मतदान पत्र, बैलेट बाक्स के साथ वाहनों के जरिये अपने अपने बूथों में निकलना शुरू हो गया. मौके पर उपायुक्त सुरेंद्र कुमार एवं एसपी मनोज कुमार सिंह ने तीनों प्रखंडों का भ्रमण कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों को सख्त निर्देश दिया कि मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी. चुनाव को लेकर जामताड़ा रेडक्रॉस भवन में कांट्रोल रूम बनाया गया है. जहां से भी बूथों की जानकारी ली जायेगी. दूसरे चरण के लिए कुल वार्ड सदस्य के लिए 1081, मुखिया के लिए 309, पंचायत समिति के लिए 277 एवं जिला परिषद के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में हैं.
???????? ???? ? ??????? ??? ????? ?? ?????? ????
जामताड़ा नाला व कुंडहित में मतदान आज तैयारी पूरी फोटो : 27 जाम 01,02,03,04,05,14,15प्रतिनिधि, जामताड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू होगा. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है. दूसरे चरण में जामताड़ा, नाला एवं कुंडहित प्रखंड में वोट डाले जायेंगे. […]
