??????????????? ?? ???? ??????? ?? ????? ??????? ?? ????

प्रधानाध्यापिका ने शाखा प्रबंधक पर लगाया टालमटोल का आरोप प्रतिनिधि, जामाजामा प्रखंड के वनाचंल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर बच्चों का खाता खोलने में टालमटोल करने का आरोप प्राथमिक विद्यालय कोल्हुवा की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने लगायी है. प्रधानाध्यापिका ने मामले की शिकायत सीओ शैलेश कुमार सिंह से मौखिक रूप से की. सीओ को […]

प्रधानाध्यापिका ने शाखा प्रबंधक पर लगाया टालमटोल का आरोप प्रतिनिधि, जामाजामा प्रखंड के वनाचंल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर बच्चों का खाता खोलने में टालमटोल करने का आरोप प्राथमिक विद्यालय कोल्हुवा की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने लगायी है. प्रधानाध्यापिका ने मामले की शिकायत सीओ शैलेश कुमार सिंह से मौखिक रूप से की. सीओ को उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों का खाता बैंक खोला जाना है. लेकिन इस ओर लगातार शाखा प्रबंधक द्वारा टालमटोल की नीति अपनायी जा रही है. जबकि इस विद्यालय के ग्राम शिक्षा समिति, सरस्वती वाहिणी, विद्यालय प्रबंधन समिति का कुल तीन खाता का संचालन इसी बैंक से होता है. बावजूद इसके शाखा प्रबंधक द्वारा एक महीने से 36 बच्चों के खाता खोलने पर आना-कानी कर रहे हैं. वहीं इस स्कूल के कुछ बच्चों का खाता सीओ शैलेश कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुला था, लेकिन शेष बच्चों का अब तक नहीं खुल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >