???... ?????? ??? ???? ???? ?? ????????? ?? ???????

ओके… यात्री शेड नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी मुरलीपहाड़ी : बाजार में यात्री पड़ाव नहीं रहने से यात्रियों को ठहरने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बताते चलें कि मुरलीपहाड़ी बाजार से सवारी गाड़ी प्रतिदिन गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, धनबाद, दुमका, आसनसोल आदि शहरों तक जाती है. यहां सुबह से ही सवारियों का जमावड़ा […]

ओके… यात्री शेड नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी मुरलीपहाड़ी : बाजार में यात्री पड़ाव नहीं रहने से यात्रियों को ठहरने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बताते चलें कि मुरलीपहाड़ी बाजार से सवारी गाड़ी प्रतिदिन गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, धनबाद, दुमका, आसनसोल आदि शहरों तक जाती है. यहां सुबह से ही सवारियों का जमावड़ा लगने लगता है. ग्रामीण मजहर अंसारी, फुरकान अंसारी, शब्बीर मियां, शुबल मंडल आदि लोगों ने बताया कि यात्री पड़ाव के अभाव में यात्रियों को चाय, पान, मिठाई की दुकानों में घंटों इंतजार करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने मुरलीपहाड़ी बाजार में यात्री शेड बनवाने की मांग प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >