?????????? ?????? ????? ?? ????? ??? ?? ????? ?????? ????

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की अंतिम तैयारी पूरीजामताड़ा, नाला, कुंडहित में होना है मतदान फोटो: 26 जाम 10,11,12,13 नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की अंतिम तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. शुक्रवार को तीन प्रखंड के बूथों पर मतदानकर्मी मतदान कराने को लेकर रवाना होंगे. इसके लिये […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की अंतिम तैयारी पूरीजामताड़ा, नाला, कुंडहित में होना है मतदान फोटो: 26 जाम 10,11,12,13 नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की अंतिम तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. शुक्रवार को तीन प्रखंड के बूथों पर मतदानकर्मी मतदान कराने को लेकर रवाना होंगे. इसके लिये जिला प्रशासन एवं कर्मी द्वारा गुरुवार की देर रात्रि तक कार्य करते रहे. दूसरे चरण में जामताड़ा, नाला, कुंडहित में मतदान होना है. 1713 प्रत्याशी मैदान में तीन प्रखंड में कुल 1713 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता शनिवार को अपना वोट देकर करेंगे. जिसमें मुखिया के लिये 309, पंचायत समिति के लिये 277, वार्ड के लिये 1081 एवं जिला परिषद के लिये 46 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं. वहीं वार्ड के 1354 प्रत्याशी मैदान में कूदे थे. जिनमें से 273 निर्विरोध चुन लिये गये. वहीं पंचायत समिति में 277 मे से 3 तीन प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया है. शुक्रवार को सुबह सात बजे से देर साम तीन बजे तक मतदान कार्य किया जायेगा. बताते चले की इन तीन प्रखंडों के कुल 711 बूथों पर मतदान कार्य किया जाना है. जिसमें से जामताड़ा के 273 , नाला 269 एवं कुंडहित 169 बूथों पर मतदान कार्य होगा. आदर्श आचार संहिता का हो पालन वहीं आरओ सह अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी ने पंचायत चुनाव की अंतिम तैयारी को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने चुनाव से संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिये. कहा कि आदर्श आचार संहिता को देखते हुए चुनाव कराना है. साथ ही विधि व्यवस्था भी बनाये रखनी है. वहीं उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मतदानकर्मी के बीच सामग्री का वितरण किया जाना है. जिसे सही समय पर पूरा करने का नर्देश दिया. कहा कि समय पर सामग्री का वितरण होने पर मतदानकर्मी समय पर अपने-अपने बूथ पर पहुंच सकेंगे. वहीं मतपेटी एवं सामग्री काे सुरक्षित जगह पर रखा गया है. जहां से मतदानकर्मी को सामग्री का वितरण किया जायेगा. इसके लिये कर्मियों द्वारा इसे सही समय पर रखने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है . —————————————————- —————————————————–सभी प्रखंडों के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रतिनियोजन किया गया है. जो अपने-अपने बूथों का निरीक्षण करेंगे और किसी प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए तैयार रहेंगे. प्राखंड एवं जिलास्तर पर होगा मॉनिटरिंगपंचायत चुनाव कार्य के सफल संचालन के लिये जिलास्तर के अधिकारी एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड नर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कार्य का मॉनिटरिंग करेंगे. मतदान कर्मी एवं मतदाता अपने किसी प्रकार की शिकायत दुरभाष के माध्यम से कर सकते हैं. कर्मी के लिए वाहन भी मतदान कर्मियों को समय पर ले जाने एवं समय पर वज्ररूम तक पहुंचाने के लिये बड़े वाहनों की व्यवस्था की गयी है. वहीं छोटे वाहनों की व्यवस्था गस्ती दल एवं अधिकारियों के लिये किया गया. अस्थायी चेक पोस्ट बने मतदानकर्मियों को सही समय पर पहुंचाने के लिये कई स्थानों पर अस्थाई चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है. ताकि मतदानकर्मी मार्ग से न भटकें एवं सही समय पर बूथ तक पहुंचे. वहीं यातायात नियंत्रण के लिये पुलिस बल की तैनाती की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >