???? ?? ???? ?? ???? ???? ??? ?? ??

बबूल के पेड़ से लटका मिला रघु का शवमिहिजाम. चित्तरंजन पुलिस ने अजय नदी के हनुमान मंदिर घाट के निकट घने जंगलों से 40 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को बरामद किया है. शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया. पुलिस के मुताबिक चित्तरंजन थाना क्षेत्र के सुदरपहाड़ी नॉर्थ इलाके के स्ट्रीट नंबर 70 […]

बबूल के पेड़ से लटका मिला रघु का शवमिहिजाम. चित्तरंजन पुलिस ने अजय नदी के हनुमान मंदिर घाट के निकट घने जंगलों से 40 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को बरामद किया है. शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया. पुलिस के मुताबिक चित्तरंजन थाना क्षेत्र के सुदरपहाड़ी नॉर्थ इलाके के स्ट्रीट नंबर 70 क्वार्टर नंबर 01ए निवासी रघु ने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. रघु के बारे में बताया जा रहा है कि वह अविवाहित था. चिरेका में निजी तौर पर वाहन मुहैया कराता था. दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी थी. जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती था. बुधवार को वह अस्पताल से आया और इसके बाद उसके आत्महत्या करने की घटना सामने आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >