पंचायत चुनाव // विकास के प्रति सकारात्मक सोच वाले जनप्रतिनिधि का करेंगे चुनाव प्रतिनिधि, बासुकिनाथत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मतदाता साफ-सुथरा एवं ईमानदार प्रतिनिधि का चुनाव करने की बात कर रहे हैं. बेहतर जनप्रतिनिधि के चुनाव से ही बदलेगी गांव की तकदीर. प्रत्याशी गांवों में मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह का आश्वासन दे रहे हैं. प्रत्याशी हाइटेक प्रचार भी कर रहे हैं. गांवों में किसानों को सिंचाई की सुविधाएं नहीं है. तालाब नहीं है जहां बरसात का पानी जमा कर रखा जा सके. गांवों में बेहतर रोड नहीं है, सिंचाई के आभाव में फसल बर्बाद हो जाता है. रोजगार की तलाश में काफी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन करते हैं. इन समस्याओं से निजात पाने के लिए पंचायत चुनाव ही एकमात्र जरिया है. —————- पंचायत के मतदाता क्या कहते हैं : पंचायत चुनाव में इस बार एेसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो गांव के विकास के प्रति सकारात्मक रवैया रखेगा. समस्याओं को निराकरण कराने व गरीबों की सुनने वाले प्रतिनिधि को वोट देंगे एवं अन्य मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. – नरेश कोल, युवा मतदाता गांव के विकास के बिना देश के संपूर्ण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. बेहतर विकास के लिए गांवों में युवाओं को आगे आने की जरूरत है, विकास की सोच रखने तथा पंचायत के लोगों को साथ लेकर चलने वाले प्रतिनिधि को वोट करेंगे. – लक्ष्मण मंडल, ग्रामीण मतदाता पंचायत में गांव की सरकार बनाने के लिए योग्य एवं साफ-सुथरा ईमानदार छवि वाले प्रतिनिधि की चुनाव करने की जरूरत है. ईमानदार नेता के लिए वोट करेंगे. – महेंद्र कुमार, युवा मतदाता गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर इस बार मतदान करेंगे. समस्याओं को दूर करने वाले पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे. पंचायती राज व्यवस्था एवं गांवों के विकास के लिए सजग होकर मतदान करने की आवश्यकता है. – मांगन राव, ग्रामीण मतदाता स्वच्छ एवं योग्य प्रत्याशी चुनने के लिए वोट ही विकास का मार्ग खोल सकता है. गरीबों एवं किसानों की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करने एवं हमेशा सुख-दुख में साथ देने वाले प्रतिनिधि को वोट देंगे. – श्यामसुंदर मोदी, ग्रामीण मतदाता——————-फोटो- 26 बासुकिनाथ मतदाताओं का फोटो———————-पंचायत मतदाताओं का फोटो——————
?????? ????? // ????? ?? ????? ????????? ??? ???? ??????????? ?? ?????? ?????
पंचायत चुनाव // विकास के प्रति सकारात्मक सोच वाले जनप्रतिनिधि का करेंगे चुनाव प्रतिनिधि, बासुकिनाथत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मतदाता साफ-सुथरा एवं ईमानदार प्रतिनिधि का चुनाव करने की बात कर रहे हैं. बेहतर जनप्रतिनिधि के चुनाव से ही बदलेगी गांव की तकदीर. प्रत्याशी गांवों में मतदाताओं को लुभाने के […]
