बाइक सवार घायल

जामा : दुमका-देवघर पथ के आसनथरपहाड़ी के पास शुक्रवार को एक बाइक में सवार तीन युवक घायल हो गये. एक बाइक में सवार होकर तीन युवक बासुकिनाथ की ओर जा रहे थे, तभी आसनथरपहाड़ी के पास असंतुलित होकर गिर गये. जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एक को आंशिक चोटें आयी […]

जामा : दुमका-देवघर पथ के आसनथरपहाड़ी के पास शुक्रवार को एक बाइक में सवार तीन युवक घायल हो गये. एक बाइक में सवार होकर तीन युवक बासुकिनाथ की ओर जा रहे थे, तभी आसनथरपहाड़ी के पास असंतुलित होकर गिर गये. जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एक को आंशिक चोटें आयी हैं.
घटना की सूचना पाकर मौके पर जामा थाना पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया. घायल युवक जामा थाना क्षेत्र के महारो का रहने वाले बताये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >