जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, छह घायल

सरैयाहाट : सरैयाहाट के हरलाटांड गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से छह व्यक्ति घायल हो गये. मारपीट की घटना में घायल सभी लोगों को ईलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. घायलो में एक पक्ष के विश्वेश्वर यादव, प्रकाश यादव व […]

सरैयाहाट : सरैयाहाट के हरलाटांड गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से छह व्यक्ति घायल हो गये. मारपीट की घटना में घायल सभी लोगों को ईलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. घायलो में एक पक्ष के विश्वेश्वर यादव, प्रकाश यादव व सोभन यादव हैं.
जबकि दूसरे पक्ष के हीरालाल यादव, जीवलाल यादव व गुलाबी यादव शामिल हैं. सभी घायलों का ईलाज स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, लेकिल प्रकाश यादव व विश्वेश्वर यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >