22 नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात पर मामला दर्ज

सड़क हादसे में हुई मौत के बाद आक्रोशितों द्वारा पुलिस जीप जलाने व थाने में तोड़-फोड़ का मामला हंसडीहा : हंसडीहा थाना में तोड़फोड़ तथा पुलिस इंस्पेक्टर की जीप को जला देने तथा थानेदार के निजी वाहन को क्षति पहुंचाने के मामले में थाना प्रभारी अजय कुमार ने 22 नामजद तथा सौ से डेढ़ सौ […]

सड़क हादसे में हुई मौत के बाद आक्रोशितों द्वारा पुलिस जीप जलाने व थाने में तोड़-फोड़ का मामला
हंसडीहा : हंसडीहा थाना में तोड़फोड़ तथा पुलिस इंस्पेक्टर की जीप को जला देने तथा थानेदार के निजी वाहन को क्षति पहुंचाने के मामले में थाना प्रभारी अजय कुमार ने 22 नामजद तथा सौ से डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिन्हें इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है, उनमें मतीन अंसारी, मंटु कापरी, सद्दाम अंसारी, सराज मियां, शंभु कापरी, राजु मियां, विजय कापरी, कैला मियां, निजाम अंसारी, समशेर अंसारी, दिवाकांत कापरी, अरुण मंडल, दूधनाथ कापरी, करमा मंडल, नंदलाल राणा, गुडडु साह, सुटु कापरी, महमूद मंसूरी, जरमुद्घीन मियां, संतोष चौधरी, कुन्दन साह, कपिल ड्राइवर के नाम शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 504, 341, 342, 323, 324, 307, 353, 333, 337, 427, 436, 379, 511, 457, 34 के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है.
संतोष का देवघर में चल रहा इलाज: मृतक के भाई संतोष मंडल को गंभीर चोट आयी है. उसका इलाज देवघर में चल रहा है. संतोष बनियारा का रहने वाला है, जबकि धनश्याम मंडल पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के जामबाद का रहने वाला है. घनश्याम मंडल के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर देने की जानकारी मिली है़
क्या है पूरा मामला ?
हंसडीहा में 10 अक्तूबर की रात थाना के गेट के सामने एक हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी थी और दो अन्य लोग घायल हो गये थे. हादसे के बाद उग्र भीड़ ने थाने में हमला कर दिया था.
पहले लोगों ने पथराव किया, फिर थाने के अंदर घुसकर टेबल-कुर्सी पटकर तोड़ दिया. थाना प्रभारी अजय कुमार के निजी वाहन जेएच 10 यू 2014 के शीशे आदि को फोड़ डाला तथा समझाने-बुझाने पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर के सरकारी जीप जेएच 04 एफ 3150 को आग के हवाले कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >