?????????? ?? ??? ??? ???????

हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली प्रतिनिधि, दुमकादीपोत्सव का त्योहार पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दीयों और इलेक्ट्रानिक बत्तियों की जगमगाती रोशनी के बीच बुधवार की देर रात तक जहां लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी, गणोश, कुबेर एवं मां काली की पूजा अर्चना की गयी. शहर के दुर्गास्थान, […]

हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली प्रतिनिधि, दुमकादीपोत्सव का त्योहार पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दीयों और इलेक्ट्रानिक बत्तियों की जगमगाती रोशनी के बीच बुधवार की देर रात तक जहां लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी, गणोश, कुबेर एवं मां काली की पूजा अर्चना की गयी. शहर के दुर्गास्थान, धर्मस्थान, गांधीनगर, बाबुपाड़ा सहित विभिन्न स्थानों व मंदिरों में मध्य रात्रि को मां काली की पूजा की गयी. ……..विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस रही सक्रियदीपावली के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर शहरी क्षेत्र में पुलिस आम दिनों की तुलना में खूब सक्रिय दिखी. दीपावली पर कई स्थानों पर लोगों को जूआ खेलते भी देखा गया. शगुन बनाने तथा अपनी किस्मत आजमाने के लिए लोग दांव लगाते रहे. 5 रुपये से लेकर पचीस-तीस हजार रुपये तक के दांव लोग जुए में लगाये गये. पुलिस की नजरों से बचते हुए लोग जुआ खेलते रहे……… 2 करोड़ का फूंका पटाखादीपावली में बुधवार को तो रातभर लोग आतिशबाजी करते ही रहे, गुरूवार को भी शहरी क्षेत्र के लोगों ने छोटी दीपावली मनायी. इन दो दिनों में लगभग दो करोड़ रुपये के पटाखे फूके गये. आकर्षक और महंगे पटाखों की वजह से आसमान में अदभुत नजारे दिखते रहे. ……….फोटो 12 दुमका 6 से 12 तक ………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >