नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर आयोजित प्रतिनिधि, दुमका पशुपालन विभाग द्वारा गुरुवार को श्रीरामकृष्ण आश्रम विद्यालय में नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ रामकिशोर मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में कुल 42 कुत्ताें को एंटी रैबीज का टीका दिया गया. शिविर में अतिथि के रूप में पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ उमेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे. शिविर में घातक विषाणु जनित रोग रैबीज के बारे में बताया गया कि पशुओं एवं मनुष्यों में संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, लोमड़ी, छुछुंदर तथा चमगादड़ के काटने से फैलता है. यह लाइलाज व जानलेवा बीमारी है, जिसका केवल टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है. क्षेत्रीय निदेशक डाॅ गुप्ता ने बताया कि पागल कुत्ते के काटने के बाद घाव को काबरेलिक एसिड, डिटरजेंट या साबुन से करीब 15 मिनट तक धोना चाहिए और इसमें बेंडेंज व पट्टी नहीं लगाना चाहिए. वहीं डा राम किशोर प्रसाद मेहता ने बताया कि रेबीज से संक्रमित जानवरों द्वारा पशुओं को काट लेने पर 0,3,7,14,28,90 वें दिन में पोस्ट बाइट वैक्सीनेशन का टीका निश्चित रूप से लगाना चाहिए. एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर अब 29 दिसंबर को एलआईसी कॉलोनी में आयोजित की जायेगी. मौके पर पशु शल्य चिकित्सक डाॅ सुनील कुमार सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी गांदो डाॅ सौरभ आनंद, मकरो के डाॅ किशोर हांसदा, बारापलासी के डाॅ अशोक कुमार दास, असीम कुमार, संजय कुमार शर्मा, रोहित कुमार, सचिन महतो नीरज कुमार घोष, मो सिराजुल हसन आदि मौजूद थे.
??:????? ???? ????? ??????? ????? ??????
नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर आयोजित प्रतिनिधि, दुमका पशुपालन विभाग द्वारा गुरुवार को श्रीरामकृष्ण आश्रम विद्यालय में नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ रामकिशोर मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में कुल 42 कुत्ताें को एंटी रैबीज का टीका दिया गया. शिविर में अतिथि के रूप में […]
