दो माह से मानदेय नहीं, काम बंद करने की चेतावनी

दुमका : शहर में सफाई कार्य कर रहे एनजीओ ने भुगतान नहीं करने पर एक नवंबर से काम बंद करने की चेतावनी दी है. संबंध में मानव कल्याण समिति के संतोष कुमार भदौरिया ने नगर पर्षद अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि शहर में साफ-सफाई और ट्रैक्टर […]

दुमका : शहर में सफाई कार्य कर रहे एनजीओ ने भुगतान नहीं करने पर एक नवंबर से काम बंद करने की चेतावनी दी है. संबंध में मानव कल्याण समिति के संतोष कुमार भदौरिया ने नगर पर्षद अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि शहर में साफ-सफाई और ट्रैक्टर द्वारा कचरों के उठाव का भुगतान नहीं किया गया है.
पिछले दो महीने से लंबित भुगतान की वजह से मजदूरों व ट्रैक्टर चालकों को काफी परेशानी हो रही है और वे कार्य नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने आवेदन में बताया है कि अगर अविलंब भुगतान नहीं किया जाता है, तो एक नवंबर से कार्य बंद कर दिया जायेगा.
मारपीट का आरोपित गिरफ्तार : काठीकुंड. काठीकुंड थाना पुलिस ने मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थाना में ऐरो गांव के मेथीयस मुर्मू पर अपने भाई के साथ ही मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस ने उसे उसके ऐरो गांव से गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >