बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने गरडी में बाइक दुर्घटना में कैरो गांव के रहनेवाले पारा शिक्षक कैलाश राउत गंभीर रूप से घायल हो गये.
वह अपने स्कूटी से बाजार जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने घायल पारा शिक्षक का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां से उसे रेफर कर दिया गया. स्कूटी में सवार दो बच्चों को मामुली चोट लगी है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया.
