दुमका कोर्ट : शहर के सत्संग नगर गोशाला रोड में रहने वाले अभियंता जॉन संजय दास के घर मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई. जॉन संजय दास बंदरजोड़ी मिशन में अभियंता हैं और उनकी पत्नी सुनीती प्रसाद महारो मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं. मंगलवार को सुबह अभियंता की पत्नी स्कूल चली गईं और 10 बजे अभियंता मिशन के काम से मसलिया चले गये.
जब श्रीमती प्रसाद दोपहर 2 बजे घर लौटी, तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला है और सारे सामान बिखरे पड़े हैं. अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी. जिसमें रखे 10 हजार रुपये, एक डिजिटल कैमरा, हाथ घड़ी गायब थी. चोरी की घटना को लेकर अभियंता जॉन संजय दास ने नगर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
