ग्रिल तोड़ परिवार कल्याण कार्यालय में चोरी

दुमका : सदर अस्पताल स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संताल परगना प्रमंडल के कार्यालय में ग्रिल गेट का ताला तोड़कर चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह 10 बजे अनुसेवक जब कार्यालय का ताला खोलने पहुंचे, तो देखा कि बरामदे के ग्रिल गेट का ताला टूटा हुआ है. जबकि […]

दुमका : सदर अस्पताल स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संताल परगना प्रमंडल के कार्यालय में ग्रिल गेट का ताला तोड़कर चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह 10 बजे अनुसेवक जब कार्यालय का ताला खोलने पहुंचे, तो देखा कि बरामदे के ग्रिल गेट का ताला टूटा हुआ है.
जबकि कार्यालय के मुख्य कमरे का ताला लगा हुआ था, जबकि बरामदे में रखा अनुसेवक पिंटु कुमार की साइकिल चोरी हो गई. चोरी को लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने नगर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध भादवि की धारा 461, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >