दुमका : जिले में फिर एक पहाड़िया मासूम की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गयी. दो साल का यह मासूम बच्चा सुकलाल देहरी काठीकुंड प्रखंड के पोखरिया गांव का रहने वाला था. उसे आज शाम उसका नि:शक्त पिता राम देहरी व मां शांति देवी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच की, तो उसे मृत घोषित कर दिया. राम देहरी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से उसके गांव की दूरी 16 किमी है.
बेटे को तीन दिन पहले बुखार हुआ था, तो उनलोगों ने गांव के ही झोलाछाप डाक्टर को दिखाया. आज बेटे की तबियत बिगडती चली गयी. वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन वहां चिकित्सक ने बिना देखे दुमका ले जाने को कह दिया. अस्पताल लाने पर बेटे ने दम तोड दिया. राम देहरी विकलांग है तथा पहाडी गांव में किसी तरह खेती कर परिवार चलाता है. पिछले सप्ताहभी एक बच्ची की मौत सदर अस्पताल में ही हो गयी थी.
