दुमका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बावत दुमका एयरपोर्ट पर बनवाये गये पंडाल और आसपास कुल 35 सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेंगे. इन कैमरों से भी हर एक की गतिविधि पर नजर रखी जायेगी.
इन कैमरों को लगाने के लिए भी काम जोरशोर से शुरू कर दिया गया है. कैमरा लगाने का काम स्थानीय एजेंसी को ही दिया गया है.
हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की भी रहेगी व्यवस्था
कार्यक्रम के बावत भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल द्वारा लगभग 3000 मीटर का दो नया केबल बिछाया गया है, जिसमें पांच पांच कनेक्शन उपलब्ध होगा.
इसमें से दो का इस्तेमाल इंटरनेट के लिए और दो का इस्तेमाल हॉटलाईन के लिए होगा. 5 कनेक्शन बैंकों के लिए होंगे, जबकि एक सुरक्षित रखा जायेगा. इसमें 6 एमबीपीएस लीज लाईन होगी.
