झारखंड के एक लाख लाभुकों को मिलेगा रोजगार के लिए ऋण

दुमका : पीएम नरेन्द्र मोदी पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना मेगा ऋण अभियान की शुरुआत करेंगे तथा मुद्रा कार्ड एवं लाभुकों को ऋण वितरित करेंगे. झारखंड राज्य के एक लाख लाभुकों को ऋण मिलेगा, जिनमें 25 हजार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तथा 5 हजार स्वयं सहायता समुहों के 75 हजार लाभुकों को ऋण […]

दुमका : पीएम नरेन्द्र मोदी पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना मेगा ऋण अभियान की शुरुआत करेंगे तथा मुद्रा कार्ड एवं लाभुकों को ऋण वितरित करेंगे. झारखंड राज्य के एक लाख लाभुकों को ऋण मिलेगा, जिनमें 25 हजार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तथा 5 हजार स्वयं सहायता समुहों के 75 हजार लाभुकों को ऋण मिलेगा. दुमका के मेगा ऋण कैम्प में संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों के लाभुक भाग लेंगे.
एक साथ सौ जगहों पर फोड़े पटाखे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुमका आगमन को लेकर भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ पूरे एक सौ स्थानों पर शाम छह बजे आतिशबाजी शुरु की. इस दौरान उपराजधानी की शाम दीपावली सी नजर आयी. पूरा आसमान रंग बिरंगे आतिशबाजी के नजारे से गुलजार रहा. जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दुमका जिले के हरेक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है.
आम जनता भी बेहद उत्साहित हैं. दुमका के टीन बाजार, मारवाडी चौक, गिलानपाडा, कुलदीप सिंह चौक, टाटा शोरुम, दुधानी, शिव पहाड सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने तकरीबन एक घंटे तक आतिशबाजी की. टीन बाजार में खुद कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी आतिशबाजी के इस कार्यक्रम में शरीक हुई.
यहां काफी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता और समर्थक दिखीं. कुलदीप सिंह रोड शनि मंदिर चौक में रामोतार भालोटिया, प्रकाश प्रसाद, भगवान केशरी सहित कई वरीय कार्यकर्ता नजर आये. शिवपहाड में जिला कोषाध्यक्ष पवन केशरी, अनुज आर्य, मनोज रक्षित, अमित रक्षित की अगुवाई में, गिलानपाड़ा में सुमित पटवारी की अगुवाई में अभिषेक कुमार, सुब्रत पटवारी, चद्रकांत पांडेय, कमलेश कुमार, रवि पटवारी एवं मृत्युंजय ठाकुर आदि आतिशबाजी कार्यक्रम में शरीक हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >