एसपीजी ने एयरपोर्ट की सुरक्षा लिया अपने जिम्मे

दुमका : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए दुमका के हवाई अड्डे में उक्त कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी ने अपने जिम्मे ले लिया है. एसपीजी की टीम दो दिनों से दुमका में कैम्प किये हुए है तथा सुरक्षा मानकों के आधार पर चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं. अब कार्यक्रम स्थल […]

दुमका : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए दुमका के हवाई अड्डे में उक्त कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी ने अपने जिम्मे ले लिया है. एसपीजी की टीम दो दिनों से दुमका में कैम्प किये हुए है तथा सुरक्षा मानकों के आधार पर चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं. अब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वालों को जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश करने दिया जायेगा
जरमुंडी से पांच हजार कार्यकर्त्ता पहुंचेंगे दुमका !
बासुकिनाथ . गांधी जयंती पर दुमका में पीएम की कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मुद्रा बैंक लोन योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. लोगों को योजना की जानकारी दे रहे हैं. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में बांधडीह, बनवारा, राजासिमरिया, कुशमाहा चिकनियां, तरगछा, परिपा, बजंडीह आदि गांवों में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. कार्यक्रम में दुमका में प्रखंड एवं नगर से करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है.
क्रशर संचालक पीएम समक्ष नहीं करेंगे प्रदर्शन
दुमका. गोल चलना क्रशर एवं मजदूर यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता तथा जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता से मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद आंदोलन को वापस ले लिया गया है.
गोल चलना क्रशर एवं मजदूर यूनियन की ओर से शुकदेव साह, विकास कुमार सिंह व धनंजय त्रिवेदी ने पीएम के समक्ष किये जाने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर देने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >