पीएम का संभावित दौरा: डीसी ने किया हवाई अड्डा का निरीक्षण

दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अक्तूबर के संभावित दुमका दौरे को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने हवाई अड्डा का निरीक्षण किया. श्री सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दुमका जिला में मुद्रा बैंक के मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घाटन किये जाने की संभावना है. मेगा क्रेडिट कार्यक्रम को लेकर डीसी राहुल कुमार […]

दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अक्तूबर के संभावित दुमका दौरे को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने हवाई अड्डा का निरीक्षण किया. श्री सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दुमका जिला में मुद्रा बैंक के मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घाटन किये जाने की संभावना है. मेगा क्रेडिट कार्यक्रम को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने विभिन्न दृष्टिकोण से हवाई अड्डे का मुआयना किया.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा संताल परगना प्रमंडल के लाभुकों को मुद्रा बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जिले के आम नागरिकों से भी यह अपील की कि अगर वे कोई अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहता है तो बिना किसी परेशानी के प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु लोन के मार्फत 50 हजार रुपये का वे ऋण प्राप्त कर सकते हैं.
मुद्रा कार्ड के जरिए वकिंर्ग पूंजी मिलेगी, जो एटीएम कार्ड की तरह रूपे कार्ड होगा जिससे किसी एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे. उन्होंने बताया कि किसी तरह की जानकारी के लिये पंजाब नेशनल बैंक के टौल फ्री नम्बर 1800 180 2222 पर सम्पर्क किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >