छात्रसंघ के चुनाव की तैयारी शुरु

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी शुरु कर दी गयी है.विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए पांच सदस्यीय कमिटि गठित कर दी है, जिसके समन्वयक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा बनाये गये हैं. डॉ झा ने बताया कि समिति में चार अन्य सदस्यों में डॉ अखिलानंद पाठक, प्रो […]

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी शुरु कर दी गयी है.विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए पांच सदस्यीय कमिटि गठित कर दी है, जिसके समन्वयक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा बनाये गये हैं.
डॉ झा ने बताया कि समिति में चार अन्य सदस्यों में डॉ अखिलानंद पाठक, प्रो प्रशांत, डॉ शम्स तबरेज खान एवं डॉ शर्मिला सोरेन शामिल हैं. बता दें कि एसकेएमयू में छात्रसंघ का चुनाव 2008-09 में ही हुआ था, जिसके बाद यहां छात्रसंघ चुनाव कराने की कोई पहल नहीं की गयी, जिसके चलते विश्वविद्यालय की तमाम बैठकों में छात्र प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता था. विश्वविद्यालय की पिछली कई सिनेट बैठकों में भी छात्र प्रतिनिधि शामिल नहीं हो पाते थे.
छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा प्रयास तेज किये जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश सहमंत्री गुंजन मरांडी ने खुशी जाहिर की है. इधर झारखंड छात्र मोरचा की विश्वविद्यालय इकाई ने भी हर्ष जताया है. अध्यक्ष सिद्धोर हांसदा, इमताज अंसारी, अकिल शेख, सत्यम कुमार व श्याम सुंदर दास ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव होने से विश्वविद्यालय प्रशासन के पास छात्रों की बातें उचित तरीके से रखी जा सकेगी तथा छात्रहितों की हो रही अनदेखी पर विराम लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >