दुमका . जिला पत्थर उद्योग संघ का मंगलवार को उपायुक्त के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है. इसका निर्णय उपायुक्त द्वारा संतोषजनक आश्वासन के बाद लिया गया है.
सोमवार को मकड़ापहाड़ी में अध्यक्ष राणा राकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमें श्री सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को हुई बैठक के बाद उपायुक्त ने वार्ता में संतोषजनक आश्वासन दिये हैं. मौके पर माणिक चंद्र महेश्वरी, अमर दयाल सिंह, पीडी झा, हरिशंकर भगत, ओम भगत, जगदीश भगत, पींटू भगत, राकेश कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे.
