शिक्षिका से की छेड़खानी व मारपीट

दुमका कोर्ट : बीएन सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाने के दौरान एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसे लेकर शिक्षिका शहवार रहमत ने दुधानी के मो बलाल हुसैन के विरुद्ध भादवि की धारा 323, 506, 452 एवं 354 बी के तहत नगर थाना में प्राथमिकी […]

दुमका कोर्ट : बीएन सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाने के दौरान एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसे लेकर शिक्षिका शहवार रहमत ने दुधानी के मो बलाल हुसैन के विरुद्ध भादवि की धारा 323, 506, 452 एवं 354 बी के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें वह और उसकी बड़ी बहन शिमरन नाज बीएन सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है. शुक्रवार को विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था.
विद्यालय से छुट्टी होने के पहले मो बलाल हुसैन अपनी बेटी मेहवील हुसैन को लेने पहुंचा. मो बलाल की बेटी इसी स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है. मो बलाल विद्यालय के प्राचार्य के कार्यालय में जाकर गाली ग्लौज करने लगा. हल्ला सुनकर वह गयी तो उसने उसके साथ मारपीट करते हुए गिरा दिया, बीच बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >