विवाहिता के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

रामगढ़. प्रखंड के ठाड़ीहाट पंचायत के केचुवा गांव में सोमवार की देर रात करीब 11.30 बजे दो युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गांव के ही वीडीओ भंडारी को नामजद अभियुक्त बनाया है और एक अज्ञात के […]

रामगढ़. प्रखंड के ठाड़ीहाट पंचायत के केचुवा गांव में सोमवार की देर रात करीब 11.30 बजे दो युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गांव के ही वीडीओ भंडारी को नामजद अभियुक्त बनाया है और एक अज्ञात के खिलाफ थाना कांड संख्या 108/15 के अंतर्गत भादवि की धारा 376 डी, 34 के तहत मामला दर्ज कराया है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि सोमवार की रात वीडीओ भंडारी व उसका दोस्त घर में आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. उस समय वह घर में अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ घर में अकेली थी और उसके पति पंचु राय उत्तर प्रदेश में मजदूरी करने गया है. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए दुमका भेज दिया. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक दोनों की गिरफ्तारी में कोई सफलता नहीं पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >