अगलगी मामले में हरिपुर मुखिया गिरफ्तार

रानीश्वर. अगलगी के मामले में हरिपुर के मुखिया प्रदीप बास्की को मंगलवार को पुलिस प्रखंड परिसर से गिरफ्तार कर लिया है. मुखिया श्री बास्की पर अपने गांव पाटुशाला में सुजीत किस्कू के घर पर आग लगाने का आरोप है. मामले में वह वारंटी था. गांव के ही बाबूधन मरांडी भी आरोपी है. थाना प्रभारी मनोज […]

रानीश्वर. अगलगी के मामले में हरिपुर के मुखिया प्रदीप बास्की को मंगलवार को पुलिस प्रखंड परिसर से गिरफ्तार कर लिया है. मुखिया श्री बास्की पर अपने गांव पाटुशाला में सुजीत किस्कू के घर पर आग लगाने का आरोप है. मामले में वह वारंटी था.
गांव के ही बाबूधन मरांडी भी आरोपी है. थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि मुखिया प्रदीप बास्की के नाम पर वारंट रहने के बावजूद वह कोर्ट में सरेंडर नहीं किया. उनके चल संपत्ति कुर्की का भी आदेश निकला था. कहा कि अगलगी के मामले का अनुसंधान भी हो चुका है. अनुसंधान में मामला सत्य पाया गया है. यह मामला वर्ष 2012 का है. रानीश्वर थाना कांड संख्या 2/ 2012 के आरोपी है. प्रदीप बास्की मुख्य आरोपी है. अगलगी से पाटुशाला गांव के सूजीत किस्कू का मील घर जल कर राख हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >