तीनपहाड़ में उफनाती पानी में डूबा युवक

तीनपहाड़. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी का पानी नीचे उतरने से राजमहल-तीनपहाड़ व बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर बैंक मोड़ के समीप निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन बह गया. पानी के तेज बहाव में एक युवक फंस गया. ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाला जा सका. पानी का बहाव इतना तेज था […]

तीनपहाड़. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी का पानी नीचे उतरने से राजमहल-तीनपहाड़ व बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर बैंक मोड़ के समीप निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन बह गया. पानी के तेज बहाव में एक युवक फंस गया. ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाला जा सका.
पानी का बहाव इतना तेज था कि उसके रास्ते में जाे कुछ भी आया उसे समेट कर ले गया. इस बहाव के कारण सुबह चार बजे से दिन के एक बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. पानी का बहाव कम होने के बाद मशक्कत से किसी तरह लोगों का पैदल आना जाना संभव हो सका. इस घटना के कारण ना तो कोई बच्चे स्कूल जा सके ना ही कोई अपने ऑफिस. अब भी लोग जान हथेली पर लेकर पुलिया पार करने को विवश हैं.
कैसे बची एक जान : जब डायवर्सन टूटा तो पानी का बहाव तेज हो गया. लेकिन एक युवक इसी पानी में पार होना चाहा. इसी क्रम में वो डूब गया. वो तो ऊपर वाले का शुक्र था कि बीच पानी में कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन भी अटकी थी. युवक उसी पर बैठ गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी के सहारे किसी तरह उसकी जान बचायी.
दर्जनों बार बहा है डायवर्सन : वर्ष 2014 से पुलिया को तोड़कर पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माण किया जा रहा है. लेकिन संवेदक व विभागीय उदासीनता के कारण दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है. दो बरसात में लगभग 15 से 16 बार डायवर्सन बहा है. सावन में जहां कांवरियों को परेशानी होती है, वहीं क्षेत्र के 20 हजार की आबादी को आये दिन कठिनाई का सामना करना पड़ता है.
क्या कहते हैं एसडीओ
सिविल एसडीओ संजीव कुमार बेसरा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता हुई है, जल्द ही पुल निर्माण करा लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >