काम में कोताही बरदाश्त नहीं

दुमका : कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने समाहरणालय सभागार में कल्याण एवं समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तहत क्रियान्वित की जानेवाली योजनाओं की प्रमंडलीय समीक्षात्मक बैठक की. इस बैठक में उन्होंने बिरसा आवास, आधारभूत संरचना के रुप में आदिवासी छात्रावासों के निर्माण व मरम्मति, कल्याण विद्यालयों के भवन व शिक्षकों के आवासीय भवनोका निर्माण […]

दुमका : कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने समाहरणालय सभागार में कल्याण एवं समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तहत क्रियान्वित की जानेवाली योजनाओं की प्रमंडलीय समीक्षात्मक बैठक की. इस बैठक में उन्होंने बिरसा आवास, आधारभूत संरचना के रुप में आदिवासी छात्रावासों के निर्माण व मरम्मति, कल्याण विद्यालयों के भवन व शिक्षकों के आवासीय भवनोका निर्माण करने एवं पुराने जीर्णशीर्ण भवनों को मरम्मत कर उसकी उपयोगिता सुनिश्चित कराने, एसीए टीएसपी प्रोटोटाइप योजना, जाहेरथान व कब्रिस्तान की घेराबंदी आदि के कार्यो की जिलावार प्रगति का जायजा लिया.

उन्होंने कल्याण पदाधिकारियों को कडा निर्देश दिया कि वे हर हाल में सितंबर महीने तक शत प्रतिशत छात्रों को छात्रवृति सुनिश्चित करायें. उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि पहले से चल रहे निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराया जाय और नई योजनायें ऐसी ही एजेंसी को दी जाय, जो समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरी करा सके. उन्होंने कल्याण विभाग द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से संचालित अस्पतालों की स्थिति की भी जानकारी ली. जो छात्रावास बनकर तैयार है, उसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया. बैठक में आईटीडीए के निदेशक डीसी दास, दुमका के पहाडिया कल्याण पदाधिकारी परमा प्रसाद सिंह, पाकुड के सुनील कुमार सिंह वगैरह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >