नहीं चाहते दुमका से कटे भुरकुंडा

दुमका : सदर प्रखंड दुमका के भुरकुंडा पंचायत के हेठमङिायारा गांव के उलबगान में ग्रामप्रधान प्रदीप कुमार महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक सिदो-कान्हू पंचायत बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले हुई. समिति और ग्रामीणों ने यह बैठक भुरकुंडा पंचायत को नये बनने वाले गांदो प्रखंड से जोड़ने के विरोध में बुलाया था. काफी […]

दुमका : सदर प्रखंड दुमका के भुरकुंडा पंचायत के हेठमङिायारा गांव के उलबगान में ग्रामप्रधान प्रदीप कुमार महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक सिदो-कान्हू पंचायत बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले हुई.

समिति और ग्रामीणों ने यह बैठक भुरकुंडा पंचायत को नये बनने वाले गांदो प्रखंड से जोड़ने के विरोध में बुलाया था. काफी वर्षा होने के बावजूद काफी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष इस बैठक में उपस्थित हुए. जिसमें भुरकुंडा पंचायत के जन प्रतिनिधि मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों के साथ-साथ ग्राम प्रधान भी शामिल हुए.

एक स्वर में लोगों ने कहा कि किसी भी हालत में भुरकुंडा पंचायत को नव निर्मित गांदो प्रखंड में नहीं जोड़ने दिया जायेगा. यदि भुरकुंडा पंचायत वासियों को जबरजस्ती गांदो प्रखंड में जोड़ा जाता है तो ग्रामीण बाध्य होकर उग्र प्रदर्शन करेंगे और सड़क में उतरने के लिय बाध्य हो जायेंगे.

इस बैठक में सुशांति हांसदा, संतोष हांसदा, सलीम मरांडी, बुधन राय, प्रदीप कुमार महतो, सुनील टुडू, धुनीराम मुमरू, राजेश मुमरू, जोसेफ सोरेन, मानिक पाल, किशोर टुडू, मनोज मरांडी, जोसेफ मुमरू, बाबुराम मुमरू, सुरेंद्र राणा, मिस्त्री मुमरू, रोशेन मुमरू, सुमेश मुमरू, आनंद महतो, एंथोनी मरांडी, रंजीत हांसदा, बाबूधन हांसदा, गणोश मिर्धा, सुहागनी मुमरू, मंगल मुमरू, कार्तिक मिर्धा, रविंद्र मिर्धा, शिवलाल मुमरू, विजय मिर्धा, मनोज मरांडी, किशोर टुडू, बेटका हांसदा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >