सीएम आज आयेंगे देवघर-बासुकिनाथ

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार 4 अगस्त को वैद्यनाथधाम देवघर एवं बासुकिनाथधाम दुमका में पूजा अर्चना करेंगे. वे हेलीकॉप्टर से 9.40 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद 10.45 बजे बासुकिनाथ मंदिर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान कर जायेंगे. बासुकिनाथ में पूजा अर्चना के बाद वे थोड़ी […]

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार 4 अगस्त को वैद्यनाथधाम देवघर एवं बासुकिनाथधाम दुमका में पूजा अर्चना करेंगे. वे हेलीकॉप्टर से 9.40 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद 10.45 बजे बासुकिनाथ मंदिर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान कर जायेंगे.

बासुकिनाथ में पूजा अर्चना के बाद वे थोड़ी देर के लिए बासुकिनाथ धाम स्थित वन विश्रमालय में रुकेंगे और फिर 12.05 बजे दुमका एयरपोर्ट के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे और फिर 12.40 बजे वे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >