दलाही (दुमका) : गुरुवार की रात आयी तेज आंधी व बारिश ने मसलिया की एक किशोर की जान ले ली. मसलिया थाना क्षेत्र के कुंजबोना गांव में तेज आंधी से एक ढाबा गिर गया जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी़ जबकि घटना में 50 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी़
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात कुजबोना गांव में एक ढाबे में 50 वर्षीय सावित्री मरांडी तथा उसकी नतनी सुचित्र कुमारी टुडू सोयी हुई थी़ इसी समय मध्य रात्रि करीब 12 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई और ढाबा धारासायी हो गया और दोनों मलवे में दब गयीं. जिससे किशोरी की मौत हो गयी जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल दुमका लाया गया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया़ बताया जा रहा है कि मृतका का घर सुगापहाड़ी के नुतन तसरिया में है.
मृतका के पिता की मृत्यु हो चुकी है जिस कारण सुचित्र अपनी नानी के साथ कुंजबोना में रह रही थी, जबकि उसकी मां और भाई मां शकुंतला सोरेन रोहित कुमार टुडू सुगापहाड़ी के नुतन तसरिया गांव में ही रह रहे हैं.
