2019 तक बिजली उत्पादन 2400 मेगावाट तक पहुंचायेंगे

सीएम ने किया 220/132 केवी ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन, कहा दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका के मदनपुर-घड़भंगा में गुरुवार को 220/132 केवी रूपनारायणपुर-दुमका ट्रांसमिशन लाइन एवं ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संताल परगना का अंधेरा मिटेगा और इस इलाके […]

सीएम ने किया 220/132 केवी ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन, कहा
दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका के मदनपुर-घड़भंगा में गुरुवार को 220/132 केवी रूपनारायणपुर-दुमका ट्रांसमिशन लाइन एवं ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संताल परगना का अंधेरा मिटेगा और इस इलाके में विकास की बयार बहेगी.
इसे कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि इससे प्रमंडल के सभी छह जिलों में फिलवक्त 180 मेगावाट बिजली आपूर्ति बहाल होगी और 15 सितंबर से पाकुड़ ग्रिड सब स्टेशन के चालू होने पर 350 मेगावाट बिजली संताल परगना को उपलब्ध होगी. उन्होंने 15 अगस्त तक मधुपुर ग्रिड को भी चालू कर देने की घोषणा की.
स्कूलों में जिम की स्थापना होगी : मुख्यमंत्री ने घोषणा की, कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सभी छात्रओं को सरकार टेबलेट देगी तथा विद्यालयों में जिम भी स्थापित किया जायेगा. कुपोषण दूर करने के लिए 12000 कुपोषण सखी की बहाली होगी. अगले महीने तक अस्पतालों के लिए 500 डॉक्टर, उच्च शिक्षा में सुधार के लिए रिक्त पदों पर 15 नवंबर तक शिक्षकों की भी बहाली की जायेगी.
संताल परगना के तीनों मंत्री थे मौजूद : समारोह में संताल परगना के तीनों मंत्री समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री रणधीर सिंह, श्रम मंत्री राज पालिवार के अलावा विधायक सीता सोरेन व प्रो स्टीफन मरांडी, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, एमडी (ट्रांसमिशन) सुनील कुमार, आयुक्त एल ख्यांगते, डीआइजी देव बिहारी शर्मा, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी विपुल शुक्ला आदि मौजूद थे.
समयबद्ध तरीके से बिजली की समस्या दूर होगी
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार समयबद्ध तरीके से काम कर रही है और उसी अनुरूप बिजली की समस्या दूर की जा रही है.
2019 तक 2400 मेगावाट तथा 2022 तक 4000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. एनटीपीसी के अलावा टीवीएनएल के एक और यूनिट के माध्यम से बिजली उत्पादन को बढ़ावा दिया जायेगा. पिछले 14 वर्षो से इस पर ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिजली वितरण के साथ उत्पादन को भी बढ़ावा देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >