दुमका : ख्यमंत्री रघुवर दास 23 जुलाई को मदनपुर-घड़भंगा में बनकर लगभग तैयार 220/132 केवी सुपर ग्रिड का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है.
रंग-रोगन का काम अंतिम चरण में है. सोमवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने मदनपुर-घड़भंगा पहुंचकर इस सुपर ग्रिड की कार्य प्रगति का जायजा लिया और स्वीच रूम से लेकर कंट्रोल रूम तथा उद्घाटन समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान महाप्रबंधक (संचरण) आरएन सिंह, महाप्रबंधक (आपूर्ति) धनेश झा, अधीक्षण अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
