डकैती के शिकार बने संजय से मिले विधायक बादल

बासुकिनाथ : जरमुंडी बाजार में शुक्रवार की रात हुई भीषण डकैती के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. मंगलवार को जरमुंडी विधानसभा के विधायक बादल पत्रलेख ने पीड़ित व्यवसायी संजय टिबड़ेवाल के घर पहुंच करउन्हें सांत्वना दी. पुलिस द्वारा अबतक उठाये गये कदम की जानकारी जिले के एसपी विपुल शुक्ला से मोबाइल […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी बाजार में शुक्रवार की रात हुई भीषण डकैती के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. मंगलवार को जरमुंडी विधानसभा के विधायक बादल पत्रलेख ने पीड़ित व्यवसायी संजय टिबड़ेवाल के घर पहुंच करउन्हें सांत्वना दी. पुलिस द्वारा अबतक उठाये गये कदम की जानकारी जिले के एसपी विपुल शुक्ला से मोबाइल पर ली.
विधायक ने एसपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही. विधायक ने एसपी से जरमुंडी बाजार के व्यवसायी एवं आम जनता के साथ बैठक कर बाजार में व्याप्त भय के माहौल को समाप्त करने की सलाह दी. ग्रामीणों ने विधायक से अपनी उपस्थिति में पुलिस पब्लिक की बैठक करने की मांग की.
बादल ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जरमुंडी में बैठक होगी. जिसमें वे उपस्थित रहेंगे. विधायक ने क्षेत्र में डकैती, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं से जनता में भय के माहौल को समाप्त करने के लिए पुलिस को क्षेत्र में लगातार गश्ती करने की सलाह पुलिस को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >