ट्रक पलटा, चालक व खलासी बचे

सरैयाहाट : देवघर-हंसडीहा मुख्यमार्ग स्थित सरैयाहाट थाना अंतर्गत कोठिया के निकट एक 407 ट्रक पलट गयी. हालांकि चालक व खलासी वाहन से बाल-बाल बच निकले. दोनों को हल्की चोट आयी है. घटना के संबंध में बताया गया कि देवघर से उक्त ट्रक पर डाबर कंपनी का समान लादकर महगामा जा रही थी. कोठिया के निकट […]

सरैयाहाट : देवघर-हंसडीहा मुख्यमार्ग स्थित सरैयाहाट थाना अंतर्गत कोठिया के निकट एक 407 ट्रक पलट गयी. हालांकि चालक व खलासी वाहन से बाल-बाल बच निकले. दोनों को हल्की चोट आयी है. घटना के संबंध में बताया गया कि देवघर से उक्त ट्रक पर डाबर कंपनी का समान लादकर महगामा जा रही थी.

कोठिया के निकट वाहन चालक ने तेजी से चलाने की वजह से अपना संतुलन खो दिया जिससे वाहन सड़क पर पलट गयी. वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. चालक व खलासी फरार बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >