बैलगाड़ी को टक्कर, लगाया जाम

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ के बेहराबांक गांव के समीप 5 बजे सुबह एक ट्रक ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे बैलगाड़ी में सवार व्यक्ति घायल हो गया और दो में से एक बैल की मौत हो गई. ट्रक की जोरदार टक्कर से घायल विशु महतो के सिर […]

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ के बेहराबांक गांव के समीप 5 बजे सुबह एक ट्रक ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे बैलगाड़ी में सवार व्यक्ति घायल हो गया और दो में से एक बैल की मौत हो गई.
ट्रक की जोरदार टक्कर से घायल विशु महतो के सिर व हाथ में काफी गंभीर चोट लगी है. घायल को तुरंत स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. इस घटना से भड़के स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.
उग्र लोगों ने बैलगाड़ी को सड़क के बीचों-बीच लगाकर 5 बजे सुबह से दिन के 1:30 बजे तक ट्रक व अन्य छोटे वाहनों का परिचालन ठप कर दिया.
सड़क जाम में फंसे यात्रियों को इस दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटना स्थल में पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस की एक नहीं मानी और जाम पर डटे रहे और मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने लगे.
स्थानीय लोगों कहना था कि जबतक बैलगाड़ी के लिए 60 हजार और दो बैल के लिए 40 हजार रुपये बैलगाड़ी का मुआवजा नहीं मिल जाता है, तबतक जाम नहीं हटेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक को पत्ताबाड़ी के समीप पकड़ लिया गया है और ट्रक के मालिक जो मालदा में रहते है. उन्हें पूरी घटना की जानकारी देते हुए मुआवजा की मांग की गई है. जाम करने वालों में संदीप यादव, भोला महतो, राजेंद्र यादव, विकास यादव, विकास सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >