भूमि विवाद में मारपीट, दो के विरुद्ध मामला दर्ज

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के पोड़ेपानी गांव में भूमि विवाद मामले में दो पक्षों के विरुद्ध जमकर मारपीट हुई. मारपीट के प्रथम पक्ष के सुकुमारी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका गोतिया गुणा मंडल, विकास मंडल रात में उसके घर आया, तो उसके घर में ताला लगा हुआ था. इसके बाद उन दोनों ने […]

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के पोड़ेपानी गांव में भूमि विवाद मामले में दो पक्षों के विरुद्ध जमकर मारपीट हुई. मारपीट के प्रथम पक्ष के सुकुमारी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका गोतिया गुणा मंडल, विकास मंडल रात में उसके घर आया, तो उसके घर में ताला लगा हुआ था.
इसके बाद उन दोनों ने छप्पर उजाड़ दिया और घर में रखे सभी सामानों को यत्र तत्र फेंक दिया तथा दीवार को ढाह कर उसी जगह नींव की खुदाई करने लगा. मना करने पर दोनों ने उसे तथा उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया. मामले में सुकुमारी देवी ने बयान पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के गुणा मंडल व विकास मंडल के विरुद्ध धारा 341, 323, 427, 374, 504/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >