डंपर व ट्रक में टक्कर, चालक व खलासी घायल

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ पर केंदपहाड़ी मोड़ के पास एक डंपर व ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत से डंपर चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल डंपर चालक अली हुसैन व खलासी को ग्रामीणों की मदद से मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल […]

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ पर केंदपहाड़ी मोड़ के पास एक डंपर व ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत से डंपर चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल डंपर चालक अली हुसैन व खलासी को ग्रामीणों की मदद से मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर आर 01 जी ए 8874 चिप्स लोड लेकर सरसडंगाल से दुमका की ओर व डंपर दुमका से सरसडंगाल की ओर जा रही थी. काफी तेज गति होने के कारण दोनों चालकों ने संतुलन खो दिया और केंदपहाड़ी मोड़ के पास आमने-सामने भिडं़त हो गई़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >