दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति डॉ कमर अहसन ने प्राचार्यो के साथ बैठक की. जिसमें साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज व पाकु ड़ कॉलेज पाकुड़ में अस्थायी रूप से महिला कॉलेज संचालित करने पर विचार किया गया.
डॉ अहसन ने कहा कि जब तक महिला कॉलेज का अपना भवन नहीं बन जाता है, तब तक दोनों कॉलेजों के प्राचार्य अपने-अपने कॉलेज परिसर में ही एक जुलाई से स्नातक स्तर पर छात्रओं का नामांकन लेकर पढ़ाई शुरू करें, ताकि छात्रएं अपने पढ़ाई को जारी रख सकें. उन्होंने दोनों कॉलेजों में कला, वाणिज्य व विज्ञान तीनों संकायों में छात्रओं का दाखिला लेने का निर्देश दिया.
