वज्रपात से दो लोगों की मौत

बासुकिनाथ/नाला : गुरुवार को हुई तेज बारिश व वज्रपात से बासुकिनाथ व जामताड़ा के नाला में दो की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, जरमुंडी थानांतर्गत बंदरजोरी गांव में बीती देर रात वज्रपात में एक युवक सोम बास्की (18 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि देवघर पोखरिया का रहनेवाला निर्मल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल […]

बासुकिनाथ/नाला : गुरुवार को हुई तेज बारिश व वज्रपात से बासुकिनाथ व जामताड़ा के नाला में दो की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, जरमुंडी थानांतर्गत बंदरजोरी गांव में बीती देर रात वज्रपात में एक युवक सोम बास्की (18 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि देवघर पोखरिया का रहनेवाला निर्मल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया.
परिजनों ने घायल का इलाज के लिए देवघर ले गया. मृतक के पिता लुखीराम बास्की ने बताया कि कटहल के पेड़ के समीप घर में दोनों बैठा था. इसी बीच बिजली चमकते हुए घर पर गिर गयी. उसके पुत्र की मौत हो गयी.
वहीं नाला के ताराचटिया गांव की 35 वर्षीय निरोसी मरांडी की वज्रपात से मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार, निरोसी अपने ननद के घर हरिपुर नया टोला गयी थी. उसी समय गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे जोरदार आवाज के साथ वज्रपात होने से वह बेहोश हो गयी. इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डॉ नदियानंद मंडल ने उसकी मौत होने की पुष्टि की. घटना में उसके घर की एक बकरी क ी भी मरने की खबर है.
मौके पर समाज सेवी जयधन हांसदा एवं स्थानीय नागरिक काफी संख्या में अस्पताल पहुंच कर मृतका के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया. वहीं राजस्व कर्मचारी अशफी पुजहर ने भी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >