भाकपा माओवादी बना युवाओं का गिरोह का खुलासा
गोपीकांदर : भाकपा माओवादियों के नाम पर ठेकेदारों से लेवी व रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गये स्टेफन मरांडी ने खुलासा किया है कि उसने 12 युवकों का एक गिरोह बना रखा है, जो संवेदकों को डरा-धमकाकर रंगदारी व लेवी मांगा करता था. ओरमो से रांगाटोला तक पुल का काम कर रहे संवेदक कंपनी के मुंशी से भी उसने दो लाख रुपये की लेवी की मांग की थी.
कुछ दिन पहले भी साइट के मुंशी मुंशी हेंब्रम को व लखन हेंब्रम को ओरमो जंगल के निकट रोककर स्टेफन ने अपने साथियों की मदद से उसका मोबाइल और चेन छीन लिया था और जंगल की ओर भाग गये थे.
दूसरी बार 31 मई की देर रात मधुवन के लुखीराम के घर पर धावा बोलकर उसे उठाकर ले जाने लगे थे, तब आसपास के लोग जग गये थे और हल्ला करने लगे. शोर सुनकर लोगों ने दौड़कर स्टेफन मरांडी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. उसके अन्य 5-6 साथी भागने में सफल रहे.
