दुमका : दुमका जिला पुलिस ने माओवादियों के नाम पर कुछ ठेकेदारों को धमकी देने और लेवी वसूलने वाले एक शख्स को धर दबोचा है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम स्टीफन मरांडी बताया जा रहा है, जो मूल रुप से पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव का रहने वाला है.
उसकी गिरफ्तारी सिलंगी-मधुबन इलाके से की गयी है, जो दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है. जिले के एसपी अनूप टी मैथ्यू ने माओवादियों के नाम पर लेवी मांगने के मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले में उससे पूछताछ की जा रही है.
