साइकिल सवार को वाहन ने मारी ठोकर, दो घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग लठियाजोरिया काली मंदिर के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मारी. जिसमें भोड़ाबाद पंचायत बिहाजोरी के बोलिस टुडू तथा भोड़ासोरे के मलोनी मुमरू गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों साइकिल पर बैठकर जा रहे […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग लठियाजोरिया काली मंदिर के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मारी. जिसमें भोड़ाबाद पंचायत बिहाजोरी के बोलिस टुडू तथा भोड़ासोरे के मलोनी मुमरू गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों साइकिल पर बैठकर जा रहे थे. इसी बीच तेज गति में जा रही अज्ञात पोल्ट्री वाहन ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी और तेज गति से देवघर की ओर भाग गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >