दुमका : जमीन विवाद में बिजली मिस्त्री की हत्या

दुमका : दुमका शहर के राखाबनी मुहल्ले में चाकू से वार कर बिजली मिस्त्री मुकेश प्रसाद राम की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी. मुकेश राम का गली नुमा जमीन को लेकर मुहल्ले में रहने वाले गजेंद्र नारायण अंबष्ठ के साथ विवाद चल रहा था. मुकेश राम के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि जमीन […]

दुमका : दुमका शहर के राखाबनी मुहल्ले में चाकू से वार कर बिजली मिस्त्री मुकेश प्रसाद राम की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी. मुकेश राम का गली नुमा जमीन को लेकर मुहल्ले में रहने वाले गजेंद्र नारायण अंबष्ठ के साथ विवाद चल रहा था.
मुकेश राम के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी के साथ सुबह भी झगड़ा-झंझट हुआ था. इस दौरान विरेंद्र नारायण अंबष्ठ (50), लाला अमरेंद्र नारायण (52), प्रवीण अंबष्ठ (32) एवं नवीन अंबष्ठ (35) ने उसके पिता को पकड़ लिया और गजेंद्र नारायण अंबष्ठ(45) ने उसके पिता के सीने में चाकू से वार कर दिया. बकौल सोनू इस दौरान अभिषेक, उसकी मां एवं मामा-पिता को बचाने का प्रयास करने लगे, तो इन आरोपियों ने थाना जाने पर घर में आग लगा देने की धमकी दी. पड़ोसियों ने खून से लथपथ मुकेश को अस्पताल पहुंचाया,
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित गजेंद्र नारायण अंबष्ठ के साथ-साथ नवीन अंबष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है.
मिस्त्री यूनियन के अध्यक्ष था मुकेश
मृतक मुकेश राम प्राइवेट बिजली मिस्त्री यूनियन का अध्यक्ष भी था. ऐसे मिस्त्री जिनकी सेवा बराबर बिजली विभाग लिया करता था, मुकेश उन सब बिजली मिस्त्री के हक-हकूक की आवाज बनकर आंदोलन भी किया करता था. पिछले दिनों हुए चरणबद्ध आंदोलन में उसने अहम भूमिका निभायी थी.
पिछले रविवार को की थी बेटी की शादी
मुकेश राम ने अपनी इकलौती बेटी कुमारी हीना की शादी पिछले रविवार को ही बड़े ही धूमधाम से किया था.बेटे सोनू की माने तो दो-तीन दिन पहले से ही जमीन विवाद को लेकर झगड़ा झंझट शुरू हुआ था. खबर है कि पुलिस से आज सबेरे उसके परिवार के सदस्य मारपीट को लेकर शिकायत भी करने गये थे, लेकिन पुलिस ने इस जमीन विवाद को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >