शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा से दो किमी दूर नलहची नदी पर बने पुल से चिप्स से लदा हाइवा असंतुलित होकर नदी में गिर गया़ इस दुर्घटना में 35 वर्षीय चालक राजू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है़
पुलिस ने घायल चालक को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ हाइवा सरसडंगाल से चिप्स लोड लेकर दुमका की ओर जा रहा था़
