सहियाओं की हुई मासिक बैठक

जामा. सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जामा में सहियाओं की बैठक बीआरपी राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सहिया प्रोत्साहन राशि, सहिया का पंचायतवार कार्यों की समीक्षा का संकलन किया गया. जिसमें पूरे प्रखंड में बकाया सहिया प्रोत्साहन राशि का अभी तक भुगतान नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया गया. साथ ही सहियाओं ने इसे पूरा […]

जामा. सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जामा में सहियाओं की बैठक बीआरपी राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सहिया प्रोत्साहन राशि, सहिया का पंचायतवार कार्यों की समीक्षा का संकलन किया गया. जिसमें पूरे प्रखंड में बकाया सहिया प्रोत्साहन राशि का अभी तक भुगतान नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया गया. साथ ही सहियाओं ने इसे पूरा कराने की मांग अपने वरीय पदाधिकारियों से की है. मौके पर संतोषिणी, सरिता, मोनिका, निर्मला, ललिता, बेबी,शांति, सबोरी, शिला, नीलम, रूकमनी फुल, मरियम, मीणा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >