मसलिया. प्रखंड के धोबनाहरिण बहाल पंचायत के हथियापाथर उच्च विद्यालय का एक मात्र चापानल खराब हो गया है. इससे विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. विद्यालय के प्रधान शिक्षक रामप्रवेश साह व सहायक शिक्षक धीरेन मिस्त्री से ने बताया कि विद्यालय में 398 बच्चे नामांकित हैं, करीब 15 साल पहले विधायक निधि से एक चापानल विद्यालय परिसर में लगाया गया था, जो मरम्मती के अभाव में खराब हो गया है. स्कू ल में और कोई दूसरा चापानल नहीं रहने की वजह से बच्चों को प्यास लगने पर घर जाना पड़ता है या घर से पानी लाना पड़ता है. विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने पेयजल विभाग से एक नया चापानल लगाने की मांग की है.
हथियापाथर विद्यालय का एकमात्र चापानल खराब
मसलिया. प्रखंड के धोबनाहरिण बहाल पंचायत के हथियापाथर उच्च विद्यालय का एक मात्र चापानल खराब हो गया है. इससे विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. विद्यालय के प्रधान शिक्षक रामप्रवेश साह व सहायक शिक्षक धीरेन मिस्त्री से ने बताया कि विद्यालय में 398 बच्चे नामांकित हैं, करीब 15 साल पहले विधायक निधि से […]
