मजदूर की कमर व पैर टूटाप्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड के बास्कीडीह पंचायत के मोहलीडीह गांव में मंगलवार को मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कुआ में काम करने के क्रम में एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनरेगा योजना की मद से मोहलीडीह गांव के विश्वनाथ पंडित लाभुक के कुएं में गांव के ही मजदूर मंगल मंडल काम कर रहा था. मंगलवार दिन के करीब दो बजे मजदूरों की छुट्टी हो गयी, उसी समय मंगल मंडल कु आ से बांस की सहायता से ऊपर उठ रहा था. करीब 20 फ ीट उठ जाने के बाद बांस पुराना होने की वजह से बीच में ही टूट गया और मंगल मंडल 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया. इस घटना में मंगल मंडल की कमर व पैर टूट गया है. इसकी सूचना पंचायत के रोजगार सेवक मीनालाल हांसदा व मुखिया असुंता हेंब्रम को लाभुक विश्वनाथ पंडित ने दिया. गंभीर रूप से घायल मंगल मंडल को बेहोशी की अवस्था में पहले गांव के ही चिकित्सक के पास ले जाया गया. चिकित्सक ों ने मंगल की गंभीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया, इसके बाद रोजगार सेवक व मुखिया ने मंगल को आनन-फ ानन में देवघर के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गये. संबंध में पंचायत के मुखिया असुंता हेंब्रम व रोजगार सेवक मीनालाल हांसदा से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सरकारी तंत्र के माध्यम से घायल मजदूर मंगल मंडल का इलाज कराया जाता तो हालत और बिगड़ जाती, इसलिए उन्हें तुरंत देवघर ले जाया गया है.
क्राईम// पेज-3//मनरेगा तहत निर्माणाधीन कुआ में गिरा मजदूर, घायल
मजदूर की कमर व पैर टूटाप्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड के बास्कीडीह पंचायत के मोहलीडीह गांव में मंगलवार को मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कुआ में काम करने के क्रम में एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनरेगा योजना की मद से मोहलीडीह गांव के विश्वनाथ पंडित लाभुक के कुएं में गांव […]
